{"_id":"684f118adacfebcae10adbdc","slug":"principal-ramesh-saini-inspected-the-road-construction-work-checked-the-quality-of-construction-material-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117819-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान रमेश सैनी ने किया सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान रमेश सैनी ने किया सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- कॉलेज रोड पर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी--स्रो
महेंद्रगढ़। रविवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने मसानी चौक से 11 हट्टा बाजार होते हुए कॉलेज रोड तक बनाए जा रहे सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के पश्चात वे निर्माण सामग्री तैयार किए जाने वाले प्लांट पर पहुंचे और मटेरियल गुणवत्ता की जांच की और उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह शहर का सबसे व्यस्ततम और मेन बाजार है इसलिए इसके निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कॉलेज रोड से लेकर रामसिंह की कोठी तक बनाए जा चुके सड़क मार्ग के दोनों ओर नाले बनाने के दिशा निर्देश भी दिए ताकि आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि इस रोड के सुंदरीकरण के लिए भी एक अलग से टेंडर लगाकर विशेष योजना तैयार की जाएगी और जल्द ही इस रोड के बीच में लगे बिजली के खंभे भी हटवाएं जाएंगे। उन्होंने लोगों द्वारा अपने अतिक्रमण स्वयं ही हटाने के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कहा कि परशुराम चौक से सर्राफा बाजार की तरफ जाने वाला मार्ग भी इतना संकरा है, जिसमें दो छोटी गाड़ियां भी आपस में नहीं निकल सकती। इसलिए सर्राफा बाजार में बनी हुई दुकानों के चबूतरे हटाकर चौड़ी, सुंदर और टिकाऊ सड़क बनाए जाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी।