{"_id":"6a5921396900d341680bb177","slug":"prime-accused-in-the-deadly-attack-at-naseebpur-nabbed-weapon-also-recovered-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142581-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नसीबपुर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी दबोचा, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नसीबपुर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी दबोचा, हथियार भी बरामद
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने नसीबपुर में हुए चर्चित जानलेवा हमले के मामले में 5 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी बब्बू उर्फ बब्बू निवासी खायरा को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने 14 जुलाई को कठुवास टोल प्लाजा क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार था और वारदात की साजिश में उसकी अहम भूमिका थी। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए राजस्थान के सरिस्का क्षेत्र की पहाड़ियों में लेकर गई।
वहां आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसलने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
बाद में आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई। इस मामले में विक्रांत पर मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और हथियारों से हमला किया गया था। पुलिस अब तक इस प्रकरण में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।