{"_id":"694c2d36ed5e26c91e00c782","slug":"primary-teachers-union-raised-voice-for-the-solution-of-pending-problems-narnol-news-c-198-1-fth1001-230943-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से बुधवार को शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अध्यापकों और स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को आ रही व्यावहारिक परेशानियों का उल्लेख किया गया।
संघ ने बताया कि कई प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील का राशन समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है। कभी-कभी दो-तीन महीने का राशन एक साथ भेजा जाता है जिससे भंडारण की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा सब्जियों के लिए मिलने वाली राशि भी अपर्याप्त है जिससे गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है।
छोटे रसोईघरों में राशन रखने में समस्या होने के कारण उसका खराब होने का खतरा भी बना रहता है। कई बार अध्यापकों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है जो न्यायसंगत नहीं है। संघ ने मांग की है कि 12वीं के आधार पर नियुक्त बीटी अध्यापकों की एसीपी फाइलों में मौजूद विसंगतियों को शीघ्र दूर किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही एसओ सेवाओं के अभाव में फाइलों के निपटारे में हो रही देरी को समाप्त किया जाए। कई वरिष्ठ स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। कुछ विद्यालयों में दो अध्यापक होने के बावजूद एक शिक्षक को बीएलओ ड्यूटी में लगा दिया जाता है जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है।
संघ ने यह भी कहा कि चुनाव कार्य समाप्त होने के बाद बीमार, अपाहिज और बीपीएल या पीपीपी से संबंधित शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए और शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान, जिला महासचिव सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।