{"_id":"619a8aa2588846078a149187","slug":"preparations-for-the-biggest-cricket-mahakumbh-in-rural-areas-start-reward-up-to-15-lakhs-narnol-news-rtk630513076","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़े क्रिकेट महाकुंभ की तैयारियां शुरू, 15 लाख तक होंगे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़े क्रिकेट महाकुंभ की तैयारियां शुरू, 15 लाख तक होंगे इनाम
विज्ञापन
गांव पाली में स्थित बाबा जयराम दास खेल स्टेडियम। संवाद
- फोटो : Narnol
क्षेत्र के प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास के मेला अवसर पर होने वाली प्रदेशभर में ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता इस बार 13 जनवरी से होगी। प्रतियोगिता के लिए मैदान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में प्रदेशभर से 12 टीमें भाग लेंगी। जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
बता दें कि इस बार बाबा जयरामदास का मेला 28 जनवरी को लगेगा। मेले से दो माह पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। मेले में आसपास क्षेत्र के साथ-साथ देशभर से एक लाख से अधिक श्रद्धालु भाग लेकर परिवार की खुशहाली एवं मंगलकामना के लिए बाबा जयरामदास के समाधि स्थल पर मत्था टेकते हैं।
1 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाया जा रहा है पवेलियन
बीजेआरडी खेल मैदान में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पवेलियन बनाया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पवेलियन वर्ष 2022 में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतियोगिता
बाबा जयराम दास खेल स्टेडियम में 15 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेते हैं। जोगेंद्र शर्मा, पवन नेगी, प्रदीप सांगवान, अमित मिश्रा सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कई बार हिस्सा ले चुके हैं। मेले में क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ ,बूढ़ों की दौड़, लड़कियों की दौड़ के साथ-साथ 51 हजार रुपये तक के कुश्ती दंगल का भी आयोजन होता है।
15 लाख तक के इनाम, मैन ऑफ सीरीज को मिलती है बाइक
सभी खेलों में करीब 15 लाख रुपये तक के नकद इनामों के साथ-साथ प्रथम विजेता टीम को करीब दो लाख रुपये नकद व आधा किलोग्राम शुद्ध चांदी का बीजेआरडी कप, उप विजेता को एक लाख 50 हजार रुपये व 250 ग्राम चांदी का बीजेआरडी कप दिया जाता है। विजेता व उप विजेता टीम में मैन ऑफ सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को बाइक व दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को पदक दिए जाते हैं।
इस बार होगा लाइव प्रसारण
मैदान प्रबंधक रवि कुमार, राजेश गोयल, निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र सिंह, शैलेश कुमार डीपीई, सुबोध सिंह, अशोक कुमार ने बताया कि मैदान पर प्रतिदिन सिंचाई कर घास को तैयार किया जा रहा है। इस बार मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस बार भिवानी जिले के गांव मुढ़ाल की मिट्टी से पिच तैयार की गई है।

बाबा जयराम दास धाम पाली> संवाद- फोटो : Narnol