फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparation to keep the record of the city council in the small secretariat also

नगर परिषद का रिकार्ड भी अब लघु सचिवालय में ही रखने की तैयारी

Fri, 11 Dec 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparation to keep the record of the city council in the small secretariat also
जिले में मॉडर्न रिवेन्यू रिकॉर्ड रूम के लिए जगह की तलाश में उपायुक्त अजय कुमार ने बुधवार की शाम लघु सचिवालय की सभी मंजिल का निरीक्षण किया। नगर परिषद का रिकॉर्ड भी अब लघु सचिवालय में ही मॉर्डन रिकॉर्ड रूम में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मॉर्डन रिकॉर्ड रूम के लिए काफी बड़े स्थान की आवश्यकता होगी। इसके लिए लघु सचिवालय में बड़े हॉल की तलाश की जा रही है। अगर यहां जगह नहीं मिलती है तो नए भवन बनाने पर भी विचार किया जाएगा। पूरे प्रदेश में इसी तरह के रिकॉर्ड रूम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस कंपनी द्वारा राजस्व के रिकार्ड की स्कैनिंग की जा रही है उस कंपनी के पूरे कार्य पर नजर रखी जाए तथा फाइलों की मूवमेंट पूरी तरह से कानून के अनुसार होनी चाहिए। जब सारा डाटा डिजिटल हो जाएगा तब नागरिकों को अपनी जमीन की नकल आदि लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने ये आधुनिक रिकॉर्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बताया कि रिकॉर्ड को रखने के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई गई है ताकि रिकॉर्ड सैकड़ों वर्षों तक खराब न हो। स्कैन होने के बाद रिकार्ड को लोहे के बॉक्स में रखा जाएगा। इन पर बारकोड भी लगाया जाएगा ताकि रिकॉर्ड को ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम रणबीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार सिंह व सीएमजीजीए कौस्तुभ के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed