{"_id":"690a55ca62dd35c8e40a3abd","slug":"pregnant-women-and-children-were-vaccinated-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121419-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया गया
Wed, 05 Nov 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी ने महिलाओं को एनीमिया मुक्त भारत, एनसीडी, एएनसी, टीकाकरण के महत्व, नशा करने के दुष्परिणाम, डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान व रेणु कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था का पता चलते ही जल्दी से जल्दी उप स्वास्थ्य केंद्र में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपनी जांच करवाएं। इसके साथ साथ फोलिक एसिड की टेबलेट ले तीन महीने होने पर आयरन और कैल्शियम की टेबलेट ले।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जी व फल पर्याप्त मात्रा में लेने चाहिए। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद बीसीजी व हेपेटाइटिस का टीका लगवाए और पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए। बच्चे के जन्म के 9 महीने पूरे होने पर एम आर (मिजल्स और रुबेला)का टीका लगाया जाता है और एफ आई पीवी का टीका और पीसीवी की बूस्टर डोज भी लगाई जाती है। स्वास्थ्यकर्मी रेणु कुमारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को ये सभी टीके जरूर लगवाने चाहिए जो सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क लगाए जाते है।
स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने उपस्थित महिलाओं को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए विस्तार से जानकारी देकर उनको डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया।