{"_id":"5d5af0598ebc3e89c46dc379","slug":"pradarsan-narnol-news-rtk512644694","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास बने खुर्दे के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने ताला तुड़वाकर बरामद की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास बने खुर्दे के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने ताला तुड़वाकर बरामद की शराब
विज्ञापन
मोहल्ला बास में मौके पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : Narnol
मोहल्ला बास में शीतला माता मंदिर के पास अवैध शराब की बिक्री को लेकर सोमवार सुबह महिलाओं ने हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में महिलाओं ने अपने हाथों में शराब की बोतल लेकर विरोध जताया। इस दौरान किराए पर मकान लेकर शराब बेच रहा व्यक्ति नहीं था। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से ताला तुड़वाकर शराब बरामद की।
सामाजिक कार्यकर्ता बाला देवी के नेतृत्व जुटी महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में अवैध शराब का खुर्दा बना दिया है, जिसमें रोजाना शराब बेची जा रही है। मंदिर के पास खोले गए खुर्दे के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत सहनी पड़ रही है। शराबी रात के समय हुड़दंग करते हैं। जिस कारण महिलाओं का अपने घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। अगर किसी शराबी का विरोध करें तो वह हाथापाई शुरू कर देता है।
महिलाओं ने हंगामे के बाद मकान के अंदर रखी शराब की बोतलों को अपने कब्जे में लेकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कमरे में रखी अवैध शराब को कब्जे में लिया। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला खुलवाने के लिए मकान मालिक को बुलवाया। मकान मालिक की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। दूसरे कमरे में अंग्रेजी व देसी शराब की बोतलें बरामद हुुईं। पुलिस ने मौके पर कई लोगों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब के पव्वों की एक पेटी, देसी शराब के पव्वों की एक पेटी, 12 बोतल देसी शराब और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन
मेरे मकान के सामने ही यह अवैध खुर्दा बनाया गया है। रात भर यहां शराबी आते जाते रहते हैं। कुछ लोग यहां पर ही शराब पीने लगते हैं। यहां गाली-गलौज करने लगते हैं। मेरे घर में कोई अन्य सदस्य नहीं है। अकेली महिला को शराबियों के कारण काफी परेशानी होती है।
- अनीता, मोहल्ला बास
मोहल्ले में शराब का खुर्दा बंद होना चाहिए। मोहल्ले में इस तरह से शराब बेचे जाने से छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मोहल्ले में लोगों का आपस में विवाद हो रहा है। पुलिस को भी इसकी शिकायत कर चुके हैं।
- शकुंतला, मोहल्ला बास
यहां रात के समय गाड़ियों के जरिए शराब उतारी जाती है। इसके बाद यहां शराब का कारोबार होता है। मोहल्लावासी कई बार शराब बेचने का विरोध कर चुके हैं। महिलाओं को शराब के कारण दिक्कत हो रही है।
- संतोष देवी, मोहल्ला बास
मंदिर के पास ही शराब का खुर्दा खोल दिया गया है। हमारा घर तो इसके सामने ही है। हम कहां जाएं। घर में जवान लड़कियां है। ऐसे में शराब बेचा जाना हमारे लिए मुसीबत बन गया है। पुलिस को इस बारे में शिकायत की गई है। अब यह बंद नहीं किया गया तो सड़क पर उतरेंगे।
- शांति देवी, मोहल्ला बास
महिलाओं की शिकायत पर पुलिस बास मोहल्ला पहुंची थी। मौके से अवैध शराब बरामद हुई है। मौके से आरोपी फरार हो गया था। आरोपी छोटन के खिलाफ रपट दर्ज की गई है। आबकारी विभाग को केस भेजा जाएगा।
- धर्मबीर, सब इंस्पेक्टर, सिटी पुलिस चौकी, महेंद्रगढ़।