फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Power supply to be cut for non-payment of bills; three teams to hit the ground starting Monday.

Mahendragarh-Narnaul News: बिल नहीं भरा तो कटेगी बिजली, सोमवार से मैदान में उतरेंगी तीन टीमें

Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Power supply to be cut for non-payment of bills; three teams to hit the ground starting Monday.
फोटो संख्या:62- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। बिजली निगम ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। निगम सोमवार से ही बकाया राशि वाले दो हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटेगा। इन डिफाल्टरों पर पांच करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 20 हजार रुपये या उससे अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इसके बाद 5 हजार और 10 हजार रुपये से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर में कुल 17 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हजार बिजली उपभोक्ता डिफाल्टर श्रेणी में आ चुके हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल जमा कराने की अपील के बावजूद इन उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया। इसी कारण निगम ने अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। 20 अगस्त 2026 तक 20 हजार रुपये से अधिक के डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
तीन टीमों का किया विशेष गठन
अभियान के लिए बिजली निगम ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। यह अभियान उपखंड अधिकारी की निगरानी में चलाया जाएगा। टीमें प्रतिदिन विभिन्न गांवों और शहर के वार्डों में कार्रवाई करेंगी। कनेक्शन काटने के बाद टीमें जांच करेंगी कि बिना बिजली कनेक्शन के बिजली का प्रयोग तो नहीं हो रहा है।

--------------
वर्जन:
डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता मौके पर ही बकाया राशि जमा कर देता है तो नियमानुसार उसे राहत दी जाएगी। -सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article