फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Possibility of drizzle and strong wind due to western disturbance

Mahendragarh-Narnaul News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना

Mon, 27 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 27 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Possibility of drizzle and strong wind due to western disturbance
नारनौल में रविवार को छाए बादल। संवाद
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। 27-28 नवंबर के दौरान सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। जैसे ही यह मौसम प्रणाली आगे निकलेगी उसके बाद 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 29-30 नवंबर और 1 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियां होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर बादलवाही देखने को मिल रही है। वर्तमान परिदृश्य में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा है, परंतु पश्चिमी जेट के दक्षिणायन होने से दक्षिणी और मध्य राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के क्षेत्रों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी दर्ज हो रही है। वहीं, हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से 27-28 नवंबर के दौरान सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली 29-30 नवंबर और 1 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है। इन मौसम प्रणालियों से तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद इलाके में कड़ाके वाली ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। साथ ही कोहरा अपने रंग दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed