फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Portal reopened for admission in PG classes in Government College

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए दोबारा खोला पोर्टल

Thu, 17 Aug 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Portal reopened for admission in PG classes in Government College
विज्ञापन



महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें नए विद्यार्थी अपना आवेदन कर सकता है। महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा ले सकता है। राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि महिला महाविद्यालय में पीजी की तीन संकायों में 52 सीटें रिक्त पड़ी थी। वीरवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत 46 छात्राओं ने दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दाखिला प्रक्रिया सुबह 10 बजे से एक बजे तक छात्राओं के आवेदन जमा करवाया गया। दोपहर 2 बजे तक मेरिट लिस्ट जारी की गई। शाम 5 बजे तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं ने वीरवार को दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। वे रात 12 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकता है। अगर किसी छात्रा ने फीस जमा नहीं होगी उसका दाखिला रद्द किया जाएगा। महिला महाविद्यालय में एसी व डीएसी कैटेगरी की सीटें रिक्त है। एमएससी ज्योग्रफी में दिव्यांग की एक सीट खाली है। एमए अंग्रेजी में दो सीटें खाली जिनमें एक ईडब्ल्यूएस और एक दिव्यांग की सीट खाली है। एमकॉम में चार रिक्त सीटों में तीन डीएससी और एक दिव्यांग की खाली हैं।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नोडल अधिकारी विजय यादव ने बताया कि महाविद्यालय में दो संकायों में 49 सीटें अभी भी रिक्त है। विभिन्न कैटेगरी में सीटें रिक्त है। विभाग की ओर से दोबारा पोर्टल खोल दिया गया है। ताकि नए विद्यार्थी आवेदन कर पीजी कक्षा दाखिला ले सकते है। विद्यार्थियों पहली सूची में दाखिला नहीं लेने से वंचित रह गए है या नए विद्यार्थी दाखिला के समय प्रथम सप्ताह 100 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। सोमवार से फिजिकल काउंसलिग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। किसी भी विद्यार्थी को किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है ताे वह महाविद्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed