{"_id":"6908ec2a574c2dfc49098587","slug":"portal-opened-till-november-20-for-fodder-subsidy-assistance-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131816-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चारा अनुदान सहायता राशि के लिए 20 नवंबर तक खोला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चारा अनुदान सहायता राशि के लिए 20 नवंबर तक खोला पोर्टल
Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल की एक गोशाला में खड़ी गाय। संवाद
नारनौल। हरियाणा गो सेवा आयोग के निर्देश पर सभी गोशालाओं और नंदीशालाओं के प्रबंधकों के लिए एक हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक की चारा अनुदान सहायता राशि के लिए सरल पोर्टल को खोल दिया है। यह पोर्टल 20 नवंबर तक खुला रहेगा और अब जिले की सभी गोशाला प्रबंधक ऑनलाइन आवेदन कर इस अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिला गोशाला सेवा संघ के प्रधान अरुण कौशिक ने बताया कि सभी प्रबंधक समय रहते आवश्यक दस्तावेजों को सरल पोर्टल पर अपलोड करें और निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करें। उन्होंने कहा कि विलंब से आवेदन करने वालों को इस सहायता का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए सभी गोशालाएं जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पिछली ग्रांट का उपयोगिता प्रमाण पत्र जो आयोग द्वारा निर्धारित सही प्रोफार्मा में होना चाहिए, वर्ष 2024-2025 की ऑडिट रिपोर्ट, हरियाणा गो सेवा आयोग का पंजीकरण प्रमाण पत्र व गोशाला का पैन कार्ड और बैंक खाता विवरण सहित डाले।
विज्ञापन
अरुण कौशिक ने बताया कि सरकार द्वारा यह पहल गोवंश की देखभाल और गोशालाओं की आर्थिक सहायता के उद्देश्य से की गई है, ताकि जिले में कोई भी गोशाला चारे की कमी से प्रभावित न हो।
उन्होंने सभी प्रबंधकों से कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। यह योजना हरियाणा सरकार के पशुपालन और गोसेवा विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गो संरक्षण को सुदृढ़ करना और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।