{"_id":"65df7a1bb724f47353047113","slug":"population-of-3500-in-four-wards-is-troubled-by-the-problem-of-drains-and-sewerage-overflow-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107763-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार वार्डों में 3500 की आबादी नालियां व सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार वार्डों में 3500 की आबादी नालियां व सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या से परेशान
Wed, 28 Feb 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना के चार वार्डों की करीब 3500 की आबादी लंबे समय से सीवरेज का गंदा पानी भरा होने से परेशान है। जन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से समस्या के समाधान की गुहार लगाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वार्ड नंबर एक-दो और वार्ड 11 व 12 में नालियां व सीवरेज लाइन ओवर फ्लो होने के कारण सड़कों व मुख्य रास्तों पर दिनभर गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से आमजन परेशान है। वार्ड एक निवासी रतन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर 7 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। शिकायत के बाद से ही टोल फ्री नंबर पंचकूला से बार-बार फोन आता है कि आपकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं। जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के कर्मचारी वाहन सहित एक दो बार प्रयास करने के लिए अवश्य आए थे, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान करने की बजाए औपचारिकता पूरी कर चले गए। लोगों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
सरकार एक तरफ तो सफाई अभियान व अन्य अभियानों पर बहुत अधिक खर्च कर रही है। कनीना के वार्डों में सीवरेज का गंदा पानी नालियों से होता हुआ लोगों घरों में जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
-अनूप यादव
सीवरेज का गंदा पानी बाहर आने से बहुत अधिक बदबू फैल रही है। इसे कस्बे के लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन को शीघ्र इसकी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को बदबू से राहत मिल सके।
-नितिन यादव
सीवरेज से निकलने वाले गंदे पानी से राहगीर बहुत परेशान है। इन गलियों से होकर बस स्टैंड की तरफ जाना होता है। जिससे लोग परेशान है। वर्तमान विधायक को इसके बारे में सूचना दे दी गई है। फिर भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-- - राहुल यादव
सीवरेज से निकलने वाला गंदा पानी प्रशासन की पोल खोल रहा है। कस्बावासी अनेक बार इसके बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शिकायत दे चुके है लेकिन आज तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
-महेश बोहरा
वार्डों में सीवरेज की समस्या का मामला उनके संज्ञान में नहीं लेकिन अब यह समस्या उनके संज्ञान में आई है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को मौके पर भेजकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, एसडीएम एवं नपा प्रशासक कनीना।