फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Poonam playing the role of a clerk in the office and a teacher in the class

छात्राओं की पढ़ाई न हो बाधित इसलिए कार्यालय में बैठकर लिपिक व कक्षाओं में गुरू की भूमिका निभार रही हैं पूनम यादव

Sun, 08 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Poonam playing the role of a clerk in the office and a teacher in the class
राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पढ़ाती पूनम यादव---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में तैनात गणित की प्रवक्ता स्टाफ की कमी से छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए लिपिक के रूप में तैनात पूनम छात्राओं को पढ़ा रही हैं। कार्यालय में लिपिक की भूमिका निभाने के साथ पढ़ाती भी हैं।
विज्ञापन

गांव खायरा निवासी पूनम यादव छात्राओं को पिछले दो माह से गणित पढ़ा रही हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय जोशी ने बताया कि महाविद्यालय के गणित के दो प्राध्यापकों प्रतिनियुक्ति दो माह पूर्व हो गई थी। इसके बाद गणित प्रवक्ता का पद रिक्त होने से छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। छात्राओं का पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पा रहा था। समस्या के समाधान के लिए करीब दो माह पूर्व कालेज स्टाफ की बैठक ली तो इस दौरान लिपिक पूनम यादव आगे आईं तथा उन्होंने छात्राओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। पूनम यादव ने सितंबर 2020 से लिपिक के पद पर कार्यभार संभाला था। इससे पूर्व वर्ष 2015 में एमएससी मैथमेटिक्स से एमडीयू रोहतक से 84 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय रैंक से उत्तीर्ण की। इसके बाद 2016 में सीएसआईआर के तहत नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर करीब दो वर्ष सूरज डिग्री कॉलेज में गणित प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

छात्राओं को पाठ्यक्रम पूरा करवाने के लिए पिछले दो माह से लगातार बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की छात्राओं को पढ़ा रही है। प्राचार्य डॉ. संजय जोशी, प्रो. महेंद्र सिंह, कविता रानी, डॉ. महेश , बिजेंद्र, विजय यादव, भरत, डॉ. मक्खन, नवीन, रविंद्र, वेदप्रकाश, अनिल कानोड़िया सहित महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों ने पूनम यादव का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed