फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pooja in speech, Uma won in singing

भाषण में पूजा, गायन में उमा ने मारी बाजी

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pooja in speech, Uma won in singing
कनीना। जीएल महिला महाविद्यालय कनीना में भाषण व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, जातिवाद, आधुनिक नारी, समलैंगिकता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण में पूजा प्रथम, कविता द्वितीय, मोनिका तृतीय रही। गायन में उमा प्रथम, नीरज द्वितीय, राखी तृतीय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। गणित प्रवक्ता नवीता यादव ने मंच का संचालन किया। वनस्पति विज्ञान की प्रवक्ता पारूल यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्राओं ने सांवली सूरत पे मोहन, भगत सिंह रागनी, जिंदगी प्यार का गीत है गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका मंजू यादव, स्वाति यादव, कपिल यादव ने निभाई। संस्था के चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढा ने छात्राओं की प्रशंसा की और कहा कि भाषण व गायन जैसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं के अभिव्यक्ति-कौशल का विकास होता है। अध्यक्ष शिवचरण शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार की पाठ्येत्तर गतिविधियां समय-समय पर होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed