फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Polling party leaves for 772 polling stations, voting will be held from 7 am to 6 pm today

Mahendragarh-Narnaul News: 772 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

Sat, 05 Oct 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Polling party leaves for 772 polling stations, voting will be held from 7 am to 6 pm today
नारनौल। जिले में 491 जगह बनाए गए 772 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग टीम अपने अंतिम रिहर्सल के बाद मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। महेंद्रगढ़ जिले में 735279 मतदाता हैं और चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में चल रहे अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मतदाताओं की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर बूथ पर रैंप की सुविधा की गई है। मतदाताओं के लिए पीने के पानी, शौचालय, रोशनी में बिजली व मेडिकल किट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वरिष्ठ नागरिकों व गर्भवतियों के बैठने व मतदाता केंद्र में उचित छाया की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




एक स्मार्ट और जागरूक मतदाता बनें


मतदाता केवाईसी एप डाउनलोड कर उम्मीदवारों के शपथ पत्र में दी गई शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, संपत्तियां और देनदारियां व कोई आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था की है ताकि मतदाताओं को अपने उम्मीदवारों के बारे में सारी जानकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वोट करो, लकी ड्राॅ से इनाम पाओ


मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने लकी ड्राॅ निकालने का फैसला किया है। इसमें भाग लेने के लिए महेंद्रगढ़ जिले की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक दिया गया है। इसके अलावा यह लिंक डीसी महेंद्रगढ़ के सोशल मीडिया व डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया पर भी लिंक शेयर किया गया है। लिंक पर क्लिक करने के लिए जीमेल के माध्यम से इनाम के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आवेदक को अपना नाम, पिता का नाम, विधानसभा तथा मोबाइल नंबर आदि डिटेल भरनी है और उसके बाद मतदान करने के बाद उंगली पर स्याही लगी फोटो शेयर करनी है। मतदान के दिन अपनी सेल्फी अपलोड करके लकी ड्रा में भाग लेकर स्मार्ट वाच, ईयरफोन, मिक्सर ग्राइंडर और स्पोर्ट्स किट जैसे इनाम जीत सकते हैं। इनाम का चयन करने का ऑप्शन भी दिया गया है।







इस श्रेणी में बनाए गए हैं बूथ



प्रत्येक विधानसभा में एक पिंक/सखी बूथ, यूथ मैनेजड बूथ, पीडब्ल्यूडी मैनेजड बूथ व मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। अटेली विधानसभा क्षेत्र में 57-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राइट विंग कनीना, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 127- राजकीय महिला कालेज न्यू राइट विंग महेंद्रगढ़, नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 70-सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड राइट विंग नारनौल व नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 144- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल राइट विंग नांगल चौधरी में पिंक/सखी बूथ बनाए गए हैं।
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 119- राजकीय गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिडिल विंग महेंद्रगढ़, नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 91-बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निक कालेज राइट विंग नारनौल, नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 99-और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राइट विंग धोलेड़ा व अटेली विधानसभा क्षेत्र में 58- और राजकीय गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राइट विंग कनीना में यूथ मैनेजड बूथ बनाए गए हैं।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में 58- राजकीय गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राइट विंग कनीना, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 128-राजकीय महिला कालेज न्यू लेफ्ट विंग महेंद्रगढ़, नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 112- एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेफ्ट विंग नारनौल तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 116- जीपीएस मोमनपुर में पीडब्ल्यूडी मैनेजड बूथ बनाए गए हैं।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में 56-राजकीय कन्या हाई स्कूल कनीना, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 132-इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट महेंद्रगढ़, नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 73-ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर राइट विंग व नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 99- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राइट विंग धोलेड़ा में मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।







जिले में 772 पोलिंग स्टेशन होंगे


महेंद्रगढ़ जिले में कुल 772 पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें 108 शहरी पोलिंग स्टेशन व 664 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं। अटेली विधानसभा में कुल 215 पोलिंग स्टेशन है। इसमें 14 शहरी व 201 ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में कुल 220 पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें 19 शहरी व 201 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नारनौल में कुल 155 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें शहरी 68 व ग्रामीण 87 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नांगल चौधरी में कुल 182 पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें 7 शहरी व 175 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।







वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर कर सकते हैं मतदान



जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल है वह मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य आईडी दिखाकर भी मतदान कर सकता है। आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्रीय, राज्य सरकार सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed