{"_id":"682f65b7eab093082e0f0a27","slug":"politics-on-operation-sindoor-is-not-appropriate-deepender-hooda-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124911-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति उचित नहीं : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति उचित नहीं : दीपेंद्र हुड्डा
Thu, 22 May 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 22 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-25नांगल चौधरी में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
नांगल चौधरी। भारतीय सेना का साहस, पराक्रम और अनुशासन पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। सरकार को विशेष संसद सत्र बुलाना चाहिए और सेना का धन्यवाद प्रस्ताव पारित करके शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।
यह बातें कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव के आवास पर प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद बढ़ावा दिया है। इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। पहलगाम में 26 नागरिकों की निर्मम हत्या संगीन अपराध है। इसका बदला सेना ने लिया है।
अमेरिका के दबाव में सरकार ने सीजफायर घोषित कर दिया। इस कारण पाकिस्तानी आतंकियों को जीवनदान मिल गया। इधर भाजपा ने तिरंगा यात्रा शुरू करके ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति शुरू कर दी, जो किसी भी सूरत में उचित नहीं। सेना के सम्मान में सरकार को सत्र बुलाकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित करके पूरे घटनाक्रम पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को सीईटी पेपरों में उलझा रखा है। पूरे साल डी ग्रुप की भर्ती होती है, इसके बाद डी ग्रुप वालों को सी ग्रुप में कन्वर्ट कर दिया जाता है। दूसरी तरफ ए और बी ग्रुप में 75 फीसदी दूसरे राज्यों के युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक राव दानसिंह, रिटायर्ड सेशन जज राकेश कुमार, सत्यपाल दहिया, रामेश्वर पहलवान, एडवोकेट चंद्रप्रकाश, संजय पटीकरा, संदीप यादव इत्यादि मौजूद रहे हैं।