फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   politcal,ex chief minister

भाजपा के पांच साल और कांग्रेस के कार्यकाल को तोलकर देखो विकास का पता लग जाएगा

Mon, 12 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
politcal,ex chief minister
यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पूर्व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, - फोटो : Narnol
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले आप भाजपा सरकार के कार्यकाल को कांग्रेस के साथ तोलकर देखो। आपको पता लगेगा कि विकास कब हुआ। पिछले पांच साल में भले ही विकास न हुआ हो, लेकिन आप पर कर्ज दोगुना हो गया। 2014 तक हरियाणा पर 71 हजार करोड़ का कर्ज था। भाजपा ने पांच साल में हरियाणा को एक लाख 35 हजार करोड़ का कर्जदार बना दिया। घोटालों, भ्रष्टाचार की संवेदनहीन सरकार से मुक्ति पाने का अच्छा मौका है। एक व्यक्ति से बदलाव नहीं आएगा। आप सभी मिलकर साथ देंगे तो बदलाव आएगा। 18 अगस्त की महापरिवर्तन रैली हरियाणा की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को महेंद्रगढ़ में महापरिवर्तन रैली का न्योता देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। धान खरीद घोटाला, खनन घोटाला, भर्ती घोटाला, बिजली मीटर खरीद घोटाला सहित आए दिन नए नए घोटाले सामने आ रहे हैं। नौकरी में पारदर्शिता की बात करने वाली सरकार की नौकरियां भी सवालों के घेरे में हैं। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र के 154 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। लोकसभा में छदम राष्ट्रवाद, मोदी लहर के जरिए भले ही भाजपा जीत गई, लेकिन विधानसभा में अलग मुद्दे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि जनता तराजू में भाजपा के 5 साल और कांग्रेस के 10 साल के कार्य को तोले। भाजपा के काम आधे तो क्या दस प्रतिशत भी नहीं मिलेंगे। किसानों को स्वामीनाथन आयोग वादे क्या हुआ। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन के वादे का क्या हुआ। किसानों को फसलों के दाम नहीं दिए। व्यापारी को जीएसटी और नोटबंदी से मार दिया। नौकरियों के नाम पर युवाओं चपरासी लगाने का काम किया। एमए, एमएड, एमफिल पास युवाओं को चपरासी, कुक की नौकरी देकर उनका अपमान किया। गरीब घरों के 10वीं और 12वीं पास युवाओं की चतुर्थ श्रेेणी की नौकरी को भी खराब कर दिया। इस सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। पारदर्शिता की बात करने वाली भाजपा सरकार ने लूट में पारदर्शिता जरूर बरती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली महापरिवर्तन रैली में पहुंचे, ताकि पूरे प्रदेश में परिवर्तन लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय, लघु सचिवालय, रेलवे ओवरब्रिज, हाउसिंग बोर्ड, महिला कॉलेज, खेल स्टेडियम, ऑडिटोरियम, स्वीमिंग पूल सहित दर्जनों परियोजनाएं मिली। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार सब तहसील, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बाईपास सहित अन्य विकास कार्य कराए। भाजपा सरकार अधूरे बाईपास को पूरा नहीं करा सकी। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू नहीं करा पा रही। रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शुरू की थी।
पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने कहा महेंद्रगढ़ को पूर्व सीएम हुड्डा ने एनसीआर में शामिल कराया। जिससे किसानों को जमीनों के पूरे दाम मिले। हमारे वर्तमान सीएम कश्मीर की बहन बेटियों के बारे में शर्मनाक बयान दे रहे हैं। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि आज महेंद्रगढ़ की हालत यह है कि चार एमएम बरसात हो जाए तो लोग घरों में कैद हो जाते हैं। बीजेपी की सरकार के पांच साल के कार्यों को हुड्डा सरकार से तुलना करके देखो तो पता लगेगा कि भाजपा ने तो कुछ किया ही नहीं। सड़कों के गड्ढे तक भाजपा नहीं भरवा सकी। इस अवसर पर रामअवतार गुर्जर, पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र रामबास, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव, यादव सभा के पूर्व प्रधान राव रामकुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज चौधरी, कृष्ण यादव माजरा, राजेंद्र यादव राजू सूबेदार हरि सिंह, कैप्टन जयप्रकाश, रविंद्र यादव मालड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
राव तुलाराम की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राव तुलाराम चौक पर लगी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ता बाइक रैली से अगुवाई करते हुए पूर्व सीएम को आयोजन स्थल तक लेकर पहुंचे। ढोल नगाड़ों को साथ उनका स्वागत किया गया। यादव धर्मशाला में पहुंचने पर फूल बरसा कर उनका अभिनंदन किया गया। यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज ने पगड़ी पहनाकर भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत किया। पूर्व सीएम, पूर्व मंत्रियों, विधायकों व अन्य कांग्रेस नेताओं का बड़ी फूल माला से भी स्वागत किया गया।

हुड्डा ने नहीं लिया गांधी परिवार का नाम
हुड्डा ने अपने संबोधन में एक बार भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। मंच संचालक ने कई बार सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद के नारे लगवाए। आयोजन स्थल पर लगे कांग्रेस के झंडों में सोनिया गांधी व राहुल गांधी की फोटो दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed