फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police will keep an eye on those who create ruckus on Holi, SP takes meeting

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी ने ली बैठक

Fri, 22 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on those who create ruckus on Holi, SP takes meeting
नारनौल। जिले में होली के त्योहार पर हुड़दंग को रोकन के लिए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। जिले में होली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली पर किसी तरह का हुड़दंग ना हो इसके लिए कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग जो अक्सर त्योहारों पर ही बदमाशी करते हुए कानून व्यवस्था और शांति का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को आगामी त्योहार को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था की पालना करते हुए पुलिस का हर संभव सहयोग करें और किसी भी आपत्ति में पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर पर ध्यान ना दें, कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा नशे के कारोबारी की भी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




होली पर इस प्रकार की न करें हरकत
- शराब सेवन करके वाहन ना चलाएं।
- होली खेलने के लिए किसी के साथ जबरदस्ती ना करें।
- राहगीरों पर गुलाल या पानी फेंककर तंग ना करें।
- किसी भी प्रकार की हुडदंगबाजी ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed