फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police seeks cooperation from Sarpanches to celebrate pollution free Diwali

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण रहित दिवाली मनाने को पुलिस ने मांगा सरपंचों से सहयोग

Thu, 09 Nov 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police seeks cooperation from Sarpanches to celebrate pollution free Diwali
महेंद्रगढ़। शहर थाना प्रबंधक ने दीपावली पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए वीरवार को सरपंचों के साथ बैठक की। त्योहारों को लेकर वाहनों को बाजारों में एंट्री के लिए नो एंट्री कर जाम से निपटने की व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श कर पुलिस ने अपनी योजना बताई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर थाना प्रबंधक निरीक्षक मूलचंद ने दीपावली पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरपंचों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन पर सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर धनतेरस व दीपावली पर वाहनों के बाजारों में प्रवेश पर पूर्णरूप से पाबंदी रहेगी। जिले में वायु प्रदूषण को लेकर महेंद्रगढ़ शहर के साथ लगते आठ गांवों के सरपंचों के साथ बैठक करके उनको जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सरपंचों को कहा कि अपने-अपने गांव में इसको लेकर मुनादी करवाएं। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए सरपंचों को जागरूक करते हुए बताया गया कि पटाखों पर पूर्णतया सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसलिए पटाखे भी ना बजाए जाएं ताकि प्रदूषण से लोगों को राहत मिल सके। महेंद्रगढ़ शहर के बाजारों में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैंए ताकि कोई यह अप्रिय घटना न घट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed