{"_id":"68f1240164144d912a037712","slug":"police-on-alert-mode-for-security-41-checkpoints-set-up-across-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131157-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट मोड पर पुलिस, जिलेभर में लगाए 41 नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट मोड पर पुलिस, जिलेभर में लगाए 41 नाके
Thu, 16 Oct 2025 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18पुल बाजार में लगाया बेरिकेड। संवाद
नारनौल। धनतेरस व दीपावली को देखते हुए पुलिस सतर्क हैं। शहर के मुख्य बाजार पुल बाजार में भी बेरिकेड लगा दिया है जिससे दुपहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर सकते हैं। वहीं जिले भर में पुलिस ने 41 नाके लगाए हैं। इसके लिए पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए हैं।
इसके अलावा जिले भर में भी पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी व व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं ताकि जिलावासियों में सामाजिक समरसता के इस त्योहार को पूरे उत्साह और खुशी के साथ मना सकें।
पुलिस ने जिलेभर में विभिन्न स्थानों मार्केट क्षेत्र, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 41 जगह नाके लगाए हैं। नाकों पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से भीड़ भाड़ वाले बाजारों में नियमित रूप से गश्त करें, संदिग्ध व असामाजिक किस्म के लोगों पर कड़ी निगरानी रखें।
विज्ञापन
भीड़ वाले क्षेत्र में राइडर व पैदल गश्त भी कर रहे पुलिस कर्मी:
जिले में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में लगातार राइडर तथा पैदल गश्त करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सिविल वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखें।
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी किए तैनात:
जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। वही भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस की एसएचओ मोबाइल, पीसीआर, महिला पीसीआर, दुर्गा शक्ति मोबाइल, मोटरसाइकिल राइडर को निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी लगाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश:
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने जिला महेंद्रगढ़ के सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज को धनतेरस व दीपावली को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त करके व ड्यूटी लगाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करें।