{"_id":"67117833c6c0ba14ee026649","slug":"police-left-empty-handed-in-case-of-threatening-advocate-narnol-news-c-203-1-sroh1010-112784-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्ता को धमकी देने के केस में पुलिस के हाथ खालीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्ता को धमकी देने के केस में पुलिस के हाथ खालीव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएसपी के आश्वासन के धरने को स्थगित कर दिया था। लेकिन आरोपी की 12 दिन का समय बीतने के बाजवूद गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शुक्रवार को महेंद्रगढ़ बार में बैठक कर अधिवक्ता आगामी निर्णय लेंगे। हालांकि अधिवक्ता अंकित को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से एक सुरक्षाकर्मी लगा दिया था।
बता दें कि पांच अक्तूबर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अंकित यादव को फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने पांच दिन तक शहर थाना में धरना दिया था। अधिवक्ताओं ने कहा था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं तब तक वह धरना जारी रखेंगे। लेकिन महेंद्रगढ़ डीएसपी मोहम्मद जमाल व नारनौल हेडक्वार्टर डीएसपी हरकेश हुड्डा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर वीरवार तक आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। अधिवक्ताओं ने डीएसपी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन प्रधान राजीव यादव ने बताया कि अधिवक्ता अंकित यादव को धमकी देने के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर सतीश उर्फ फर्जी की 12 दिन बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।,