{"_id":"696290764f7b11b8ce074125","slug":"police-held-a-meeting-with-village-heads-and-emphasized-the-need-to-strengthen-night-patrols-narnol-news-c-203-1-mgh1002-123143-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने सरपंचों के साथ की बैठक, ठीकरी पहरा मजबूत करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने सरपंचों के साथ की बैठक, ठीकरी पहरा मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन
कनीना। थाना सदर कनीना के प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने चौकी दौंगड़ा अहीर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने रात के समय बढ़ रही चोरी की घटनाओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए गांवों में ठीकरी पहरा व्यवस्था को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि गांव में बाहर से आने वाले फेरीवालों, मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए ताकि कोई भी असामाजिक तत्व गांव में शरण न ले सके।
इसके साथ ही पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने और ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस मौके पर दौंगड़ा अहीर चौकी इंचार्ज एएसआई मदन भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी सरपंचों से सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।