{"_id":"611402168ebc3e7a571815b9","slug":"police-caught-two-youths-with-country-pistol-narnol-news-rtk6206804141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो युवकों को देशी पिस्टल सहित किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो युवकों को देशी पिस्टल सहित किया काबू
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : Narnol
नारनौल। गांव मंढाना स्थित नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो स्कूटी सवार युवकों के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की। पुलिस ने युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मंढाना में मंगलवार शाम को नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बहरोड़ की तरफ से स्कूटी पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। युवकों से नाम पता पूछा तो स्कूटी चालक ने अपना नाम लोकेश निवासी खेडकी थाना बहरोड़ व पीछे बैठे युवक ने अपना नाम कमल निवासी खेड़की बताया।
जब कर्मी ने लोकेश की तलाशी ली तो देसी पिस्टल बरामद हुई है। वहीं कमल के पास से भी देसी पिस्टल बरामद हुई। उनके पास से एक-एक कारतूस भी बरामद हुआ। इस पर कर्मियों ने युवकों से पिस्टल का लाइसेंस पेश करने को कहा लेकिन वे लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने दोनों अवैध हथियारों को कब्जे में ले लिया और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।