फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police caught 116 boxes of liquor on the information of Chief Minister's flying squad

मुख्यमंत्री की उड़नदस्ता की सूचना पर पुलिस ने गांव पाली से पकड़ी 116 पेटी अवैध शराब, आरोपी मौके से फरार

Wed, 29 Jun 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught 116 boxes of liquor on the information of Chief Minister's flying squad
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की सूचना पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने गांव पाली में मंगलवार की रात छापा मारकर 116 पेटी शराब बरामद किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के निरीक्षक सुबे सिंह की टीम मंगलवार रात 11 बजे पाली बस स्टैंड पर थी। उड़नदस्ते ने सदर थाना महेंद्रगढ़ को सूचना दी कि गांव पाली में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचता है। इसके बाद महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने गांव पाली में खंडहर हो चुके मकान पर छापा मारा और 116 पेटी शराब बरामद किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम गश्त के दौरान पाली बस स्टैंड पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव का ही एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खंडहर मकान की तलाशी ली जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। गिनती करने पर कुल 116 पेटी बरामद हुई। एक पेटी में 50 पव्वा और 14 पेटी अध्धा, प्रत्येक पेटी में 24 अध्धा, 8 पेटी में से प्रत्येक में 12 बोतल मसालेदार देशी शराब और 3 पेट्टी में प्रत्येक 12-12 बोतल बीयर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी बृजमोहन उर्फ लिल्लू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed