{"_id":"6832169378489eda95025794","slug":"police-arrested-two-accused-in-cyber-fraud-case-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124989-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: साइबर ठगी मामले में पुलिस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: साइबर ठगी मामले में पुलिस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी पवन व शंकर लाल। स्रोत-पुलिस
नारनौल। साइबर थाना की पुलिस टीम ने ठगी की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान जिला चूरू निवासी पवन और शंकर लाल के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने दो फोन और पासबुक बरामद की है। और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि गांव ककराला निवासी महिला ने शिकायत में बताया था कि वह सरकारी अध्यापक है और गत 31 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिस पर ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच दिया गया और टॉस्क पूरा करने के लिए लिंक भेजा गया।
ठगों ने इस दौरान महिला से 60 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर आरोपियों का पता लगाया और उन्हें राजस्थान क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस द्वारा छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पुलिस ने सिम कार्ड सहित 7 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 5 एटीएम कार्ड, 4 सिम कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए थे।