फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested another accused in the case of theft by entering the house

Mahendragarh-Narnaul News: मकान में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested another accused in the case of theft by entering the house
कनीना। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने मकान में घुसकर चोरी के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी बवाना के रूप में हुई। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपियों ने बवाना गांव में मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि जयपाल निवासी बवाना कनीना ने दो सप्ताह पूर्व थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि घर का सामान एक कमरे में रखा हुआ था। सुबह के समय जब कमरे में रखे बक्से को की जांच की तो सामान नहीं मिला। उसे आशंका है कि रात के समय में किसी ने सामान चोरी कर लिया है। उसके पड़ोसी के मकान में भी चोरी हो गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाकर दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में दो हजार रुपये की नकदी बरामद की गई थी। पुलिस द्वारा मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed