फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police and paramilitary soldiers took out a march

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों ने निकाला मार्च

Mon, 22 Apr 2024 03:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary soldiers took out a march
कनीना में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस के जवान।
कनीना। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार कनीना पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और पैरामिलिट्री के जवानों ने सौहार्दपूर्ण, भाईचारा और सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की। उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही। कनीना पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। लोकसभा चुनाव को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और पैरामिलिट्री के जवानों ने कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और सभी पुलिस जवानों को चुनाव के दौरान कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के जवान पूरी तरह चौकसी व सतर्कता बरतें। जिला पुलिस की युवाओं से अपील है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed