{"_id":"6a2ff14450eace4a40018d0c","slug":"police-and-commando-teams-conducted-a-search-operation-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141298-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और कमांडो टीम ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और कमांडो टीम ने चलाया सर्च अभियान
Tue, 16 Jun 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सर्च अभियान के दौरान युवक की तलाशी लेती पुलिस। स्रोत: पुलिस
नारनौल। सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करना था।
अभियान के दौरान पुलिस और कमांडो की टुकड़ियों ने एक साथ मिलकर शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संदिग्ध इलाकों में गहन तलाशी ली। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अकारण घूमते हुए और शांति भंग करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई और उनसे सख्त पूछताछ की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।