{"_id":"66352912a3e59a76cd0f2dc3","slug":"police-alert-checkpoints-are-being-set-up-for-lok-sabha-elections-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109245-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, नाके लगाकर की जा रही हैं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, नाके लगाकर की जा रही हैं जांच
Fri, 03 May 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- दौंगड़ा चौक पर गाड़ियों को जांच करती पुलिस--स्रोत--संवाद
कनीना। जिला प्रशासन ने जिलेभर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी नाकाबंदी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है। वहीं संवेदनशील इलाकों में अभी से पैनी नजर रखी जा रही है। दौंगड़ा अहीर चौक पर स्टेटिक्स सर्विलांस टीम ने दौंगड़ा अहीर चौक पर नाका लगाया है। प्रशासन द्वारा नियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट की अगवाई में लोकसभा चुनाव में अवैध शराब, मादक पदार्थ व नोटों की तस्करी पर पैनी नजर रखी जा रही है।
संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही नजर
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ कृषि विभाग अजय सिंह यादव ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही नजर
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ कृषि विभाग अजय सिंह यादव ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन