{"_id":"581f705d4f1c1bf37eb377ac","slug":"poisen-poisan-women-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
गांव कांवी की ढाणी में एक 31 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसने रविवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने भी मृतका के परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस को दिए ब्यान में मृतका के पिता धर्मबीर ने बताया कि उसकी बेटी ललिता की शादी चांदावास वासी राजन के साथ हुई थी। राजन की मौत होने के बाद ललिता की शादी उदमीराम के साथ कर दी गई। वह बहरोड राजस्थान में आंगनबाड़ी में कार्यरत थी। जिसके करीब डेढ़ वर्ष का छोटा लड़का है। शनिवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते ललिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे उपचार के लिए बहरोड स्थित निजी में भर्ती करवाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मृतका का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।