{"_id":"628d1bc45351ce4ccb029551","slug":"pm-will-issue-passbook-ayushman-card-and-certificate-to-the-beneficiaries-of-pm-care-on-28-narnol-news-rtk647621472","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री 28 को पीएम केयर के लाभार्थियों को जारी करेंगे पासबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री 28 को पीएम केयर के लाभार्थियों को जारी करेंगे पासबुक
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वर्चुअल बैठक के जरिये पीएम केयर के लाभार्थी बच्चों को पासबुक, हेल्थ कार्ड तथा प्रमाणपत्र जारी करेंगे। इसके लिए महेंद्रगढ़ के तीनों लाभार्थियों को उनके संरक्षक के साथ लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में बुलाया गया है।
उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को सशक्त बनाने के लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी के कारण हुए अनाथ बच्चों को विभिन्न प्रकार की मदद उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे बच्चों को इस योजना के अंतर्गत शिक्षा सुविधा के साथ-साथ फंड सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। देश के ऐसे बच्चें जिनकी आयु 18 वर्ष है, उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी एवं उनके 23 वर्ष के होने के बाद पीएम केयर से प्रति बच्चे को 10 लाख रुपये का फंड मुहैया कराया जाएगा। इसकी पासबुक इसी कार्यक्रम में उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा अनाथ बच्चों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
साथ ही इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसका प्रीमियम सरकार वहन करेगी। इस योजना के तहत इन बच्चों का हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज पैनल के अस्पतालों में मुफ्त होगा। इसी प्रकार इन बच्चों को इनकी इच्छा अनुसार उनके रेजिडेंशियल स्कूल जैसे कि सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय में दाखिला भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में इन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 12 हजार रुपये वार्षिक तथा ढाई हजार रुपये मासिक लाभ दिया जा रहा है। यह लाभ मार्च 2022 तक दे दिया गया है। इसी प्रकार इन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी सरकार की ओर से दी जा चुकी है।