{"_id":"66675183ab16da2735032114","slug":"plot-holders-have-not-yet-got-possession-in-madhogarh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110003-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: माधोगढ़ में प्लॉटधारकों को अभी तक नहीं मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: माधोगढ़ में प्लॉटधारकों को अभी तक नहीं मिला कब्जा
Tue, 11 Jun 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- गांव माधोगढ़ में ग्रामीणों से बात करते समाजसेवी बलवान फौजी-स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। एक ओर प्रदेश के सीएम नायब सिंह महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लॉट का कब्जा प्रमाण पत्र देकर वाहवाही लूट रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ सतनाली क्षेत्र के गांव माधोगढ़ में वर्ष 2008 में दिए गए बीपीएल प्लॉट धारकों को गत 15 सालों में भी कब्जा नहीं मिल पाया है। इससे कारण ग्रामीणों में रोष है।
प्लॉट का कब्जा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सोमवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बलवान फौजी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की हैं। बलवान फौजी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार व प्रशासन ने एक सप्ताह में कब्जा नहीं दिया तो लघु सचिवालय में ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा बीपीएल परिवारों के प्लॉट धारकों को अभी तक इंतकाल भी नहीं किया गया हैं। इस मौके पर डॉ. धर्मबीर सिंह पायगा, इंजीनियर संदीप शास्त्री, होशियार सिंह, कर्मबीर, ऋषि, शेरसिंह, दिनेश, रोहित, ललित, बाबूलाल, नरेंद्र, मुंशीराम, प्रदीप, भंवर लाल, सुरेंद्र, चुनीलाल, धर्मपाल, रमेश, महेश, अशोक आदि मौजूद रहे।