फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pledged to make water conservation and cleanliness campaign successful

Mahendragarh-Narnaul News: जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया

Mon, 18 Nov 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pledged to make water conservation and cleanliness campaign successful
फोटो नंबर-02नारनौल के गांव सिलारपुर में आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। स्रोत-
नारनौल। सिलारपुर महता में पेयजल व्यवस्था प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम व जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच सुनीता देवी की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेना चाहिए। किसी एक व्यक्ति की लापरवाही डायरिया जैसी जल जनित बीमारी का कारण बन सकती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए सभी को इसमें सहयोग करते हुए भागीदारी करनी चाहिए और अपने पेयजल कनेक्शन को सुरक्षित करते हुए नालियों से बाहर रखने चाहिए, ताकि जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। पेयजल से संबंधित समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed