फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players from Haryana bring the most medals: Dharamveer Singh

हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं सबसे अधिक पदक : धर्मवीर सिंह

Mon, 03 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Players from Haryana bring the most medals: Dharamveer Singh
फोटो संख्या:65- निजी स्कूल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का
महेंद्रगढ़। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं। हमें उन पर गर्व है। उन्होेंने ये बातें रविवार को महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव बलाना स्थित आरपीएस कॉलेज में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आगाज किया है, ताकि ग्रामीण अंचल में रहने वाले युवाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिले। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कों की कबड्डी प्रतियाेगिता में सतनाली प्रथम, नांगलमाला द्वितीय व झगड़ौली की टीम तृतीय रही। लड़कियों में एसआरटीआर सुरजनवास प्रथम, संस्कार भारती पाली द्वितीय व चेतन माधोगढ़ की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद लड़कों में ध्वनि प्रथम, आशीष द्वितीय व सन्नी तृतीय रहा। लड़कियों में हिमांशी प्रथम, संध्या द्वितीय व प्रांजल तृतीय रहीं। ऊंची कूद लड़कों में हितेश प्रथम, ध्वनि द्वितीय व निर्भय तृतीय रहे। लड़कियों में हिमांशी प्रथम, शिवानी द्वितीय व मनीषा तृतीय रही।
1500 मीटर दौड में लड़कों में रोहित प्रथम, नितिन द्वितीय व मनजीत तृतीय रहे। लड़कियों में शशि प्रथम, प्रांजल द्वितीय व यशस्वी तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ लड़कों में हितेश प्रथम, यश द्वितीय एवं विनीत तृतीय रहे। लड़कियों में हिमांशी प्रथम, मोनू द्वितीय व संध्या तृतीय रहीं।
द्वितीय स्थान पर मोनू, इसी प्रकार तृतीय स्थान पर संध्या रही वालीबॉल प्रतियोगिता में आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना प्रथम, आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बलाना द्वितीय व वेटरनरी कॉलेज बलाना तृतीय रहा। रस्साकसी में रविंद्र की टीम प्रथम, विकास एंड टीम द्वितीय रही।

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल, तहसीलदार अजय कुमार, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू, कोच प्रवीण रंगा, कोच संदीप, कोच रविंद्र, सांसद खेल महोत्सव प्रोटोकॉल को-ऑर्डिनेटर संदीप मालडा, इवेंट्स को-ऑर्डिनेटर सुधीर चांदवास, आरपीएस कॉलेज के डायरेक्टर महेश कुमार यादव, एंकर एसएन शर्मा आईपीएस, शिक्षा विभाग से राजेश शर्मा झाड़ली, बलाना गांव के सरपंच बिंद्र पाली, सरपंच देशराज, सरपंच डालनवास ओमवीर, सुरती जाखल से सरपंच चंद्रप्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed