फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Planting trees is a sacred act of life: Dr. Yogendra Singh

पौधरोपण जीवन का पवित्र कार्य : डॉ. योगेंद्र सिंह

Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ के रिवासा स्थित पशु विज्ञान केंद्र में सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने पौधों की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Planting trees is a sacred act of life: Dr. Yogendra Singh
फोटो संख्या:51- हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में पौधरोपण करते पशु ​चिकित्सक--स्रोत- विभाग

विस्तार

महेंद्रगढ़। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में पौधरोपण किया गया। पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम कुलपति, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार, प्रो. विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और निदेशक, विस्तार शिक्षा, डॉ. वीरेंद्र पंवार और डॉ. आनंद पांडे, क्षेत्रीय निदेशक की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पौधरोपण जीवन का सबसे पवित्र कार्य है और यह अभियान समाज में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे पौधों की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करें। एक पेड़ मां के नाम अभियान हमारी सांस्कृतिक विरासत और मां के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इन्हें सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अमित सांगवान, असिस्टेंट नरेंद्र, लैब तकनीशियन मोनिका, वीएलडीए हरपाल, रामबिलास, सोमवीर, मनीष, सन्नी, विनोद, संजय, नवीन आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed