{"_id":"681a524af0702516fe002bc6","slug":"placement-in-bkn-college-182-students-selected-narnol-news-c-196-1-nnl1005-124276-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन कॉलेज में प्लेसमेंट, 182 छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन कॉलेज में प्लेसमेंट, 182 छात्रों का चयन
Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-23बीकेएन कॉलेज में चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र देते प्राचार्य अनिल यादव। स्रोत-संस
नारनौल। स्थानीय बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में कैंपस प्लेसमेंट के तहत 182 छात्रों का चयन हुआ है। संस्थान के तीन छात्रों का चयन 3.74 लाख के पैकेज पर नोएडा पावर काॅरपोरेशन में हुआ। एक विद्यार्थी का चयन 3 लाख के पैकेज पर टाटा कंपनी में हुआ है। इसके अलावा टालब्रोस स्टर्लिंग, ग्रीन पावर सॉल्यूशन, एटीएल बैटरी, यजाकी, नोएडा पावर कॉरपोरेशन और नाची टेक्नोलॉजी जैसी नामचीन कंपनियों में भी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्राचार्य अनिल यादव ने बधाई दी। कहा कि कॉलेज लगातार छात्रों के उत्थान के लिए कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की प्रक्रिया आखिरी सेमेस्टर शुरू होते ही शुरू हो जाती है। प्रयास रहता है कि ज्यादातर विद्यार्थियों की प्लेसमेंट बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करवाई जाए। क्योंकि जब दाखिले की प्रक्रिया शुरू होती है और विद्यार्थियों के परिवारजन कैंपस का दौरा करते हैं या फिर संस्थान से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ते हैं तो उनका पहला प्रश्न बच्चों की नौकरी को लेकर होता है। इसलिए हमारा लक्ष्य है कि विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के तहत बेहतर नौकरी मिले ताकि विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ देश की उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि मौजूदा सत्र में प्लेसमेंट के लिए 19 कंपनियां आ चुकी है और ज्यादातर विद्यार्थियों का चयन एक से अधिक कंपनियों में हो चुका है।