फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Physical Efficiency and Standard Test for Army Recruitment from January 28

Mahendragarh-Narnaul News: सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा 28 जनवरी से

Wed, 14 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Physical Efficiency and Standard Test for Army Recruitment from January 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से अग्निवीर श्रेणी, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 28 जनवरी से 12 फरवरी के बीच शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से जारी विज्ञप्ति अनुसार शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 28 जनवरी से 12 फरवरी के बीच एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार भीम स्टेडियम भिवानी में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली उन अभ्यार्थियों के लिए है जिन्होंने सीईई परीक्षा जून 2025 में उत्तीर्ण की है। शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा संबंधी सभी जानकारी joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने एक या एक से अधिक श्रेणियों में पंजीकरण किया है और सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की है उनके लिए एक ही बार दौड़ में भाग लेने की अनुमति होगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक ही एडमिट कार्ड मिलेगा जिसमे सभी श्रेणियों को दर्शाया होगा। एडमिट कार्ड को शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा में साथ लाना अनिवार्य है।

सभी उम्मीदवार अपने साथ दस्तावेज का सत्यापन करने के लिए 10वीं एवं 12वीं पास की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन, खेल प्रमाण पत्र, सेना से संबंधित प्रमाण पत्र (रिलेशन सर्टिफिकेट) और एडमिट कार्ड अन्य दस्तावेज लाने होगें। इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी जरूर चेक कर लें।

इसकी सूचना लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार कि धोखाधड़ी या दलाल से सावधान रहें। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed