फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Physical counseling for admission to vacant seats in PG and women's colleges tomorrow.

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी और महिला कॉलेज में खाली सीटों पर प्रवेश फिजिकल काउंसिलिंग कल

Fri, 28 Aug 2026 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Physical counseling for admission to vacant seats in PG and women's colleges tomorrow.
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की खाली सीटों पर दाखिले के लिए 29 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसमें एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी और एमएससी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित की बची हुई सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 28 अगस्त को महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश के लिए अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रवेश समितियां सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों के फॉर्म लेंगी। इसके बाद दस्तावेजों की जांच कर मेरिट तैयार की जाएगी। विद्यार्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिजिकल काउंसिलिंग विद्यार्थियों को पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का एक और अवसर दे रही है। इच्छुक विद्यार्थी समय पर संबंधित प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कॉलेज में 99 सीटें
शहर स्थित महिला कॉलेज में पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 99 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें करीब आधी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। एमए अंग्रेजी की 40 में से 20, एमकॉम की 40 में से 17 और एमएससी भूगोल की 40 में से 27 सीटें भर चुकी हैं। अब बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के जरिए दाखिला दिया जाएगा।

विलंब शुल्क के साथ भी मिलेगा मौका
महिला कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. मक्खन सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसी दिन ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पंजीकरण और एडिटिंग के लिए खुलेगा। 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 6 से 12 सितंबर तक 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी समय पर आवेदन कर दाखिले का अवसर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed