फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Petrol, diesel, CNG prices increasing in installments

किस्तों में बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दाम

Tue, 05 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol, diesel, CNG prices increasing in installments
पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। 15 दिनों में पेट्रोल के दाम 9.11 रुपये तथा डीजल 8.78 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में एकदम से पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। मंगलवार को पेट्रोल 75 पैसे तथा डीजल 74 पैसों की बढ़ोतरी हुुई है। पेट्रोल की कीमत 104.89 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 96.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं सीएनजी 79.99 रुपये प्रति किलो हो गई है। पेट्रोल पदार्थों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से बाहर से आने वाले सामान महंगे हो गए हैं। ट्रांसपोर्टर ने भी किराया बढ़ा दिया है। इससे खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली हर वस्तु के दाम बढ़ गए है। हालत यह है कि लोगों को अपने मासिक बजट को व्यवस्थित करने के लिए खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। साल की शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल और रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। खाद्य तेलों के दाम बीते 6 महीने में 40-50 रुपये तक बढ़ गए है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिन में यू बढ़ी पेट्रोल-डीजल कीमत
दिनांक - पेट्रोल (पैसों में) - डीजल (पैसों में)
22 मार्च - 80 - 81
23 मार्च - 80 - 80
25 मार्च - 80 - 80
26 मार्च - 78 - 78
27 मार्च - 50 - 55
28 मार्च - 30 - 35
29 मार्च - 80 - 71
30 मार्च - 80 - 80
31 मार्च - 80 - 80
02 अप्रैल - 79 - 80
03 अप्रैल - 80 - 80
04 अप्रैल - 40 - 40
05 अप्रैल - 75 - 74
सीएनजी
01 दिसंबर - 61.99 रुपये
05 दिसंबर - 62.99 रुपये
19 दिसंबर - 64.99 रुपये
01 जनवरी - 67.49 रुपये
22 जनवरी - 69.49 रुपये
01 मार्च - 70.99 रुपये
11 मार्च - 73.99 रुपये
24 मार्च - 74.99 रुपये
01 अप्रैल - 79.99 रुपये
डीजल-पेट्रोल सहित सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से महंगाई बढ़ रही है। पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट से सामान मंगवाना महंगा हो गया है। जिसका असर पर हर जरूरत की चीजों पर देखने को मिल रहा है। पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से 5-7 प्रतिशत तक जनरल मैटीरियल के सामानों की कीमतों में वृद्धि हुई है। -सुरेंद्र कुमार, जनरल मैटीरियल दुकानदार।
विज्ञापन

डीजल व पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से दुकान का सामान लाना व मंगवाना दोनों प्रकार से महंगा हो गया है। ट्रांसपोर्ट संचालकों ने भी भाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं सामान भी पहले से 10-15 प्रतिशत महंगा हो गया है। जिस कारण उन्हें भी सामान महंगा बेचना पड़ रहा है। इसका सीधा असर मध्य वर्ग के लोगों पर देखने को मिल रहा है। -सुरेंद्र कुमार, हैंडलूम दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के चलते घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। गत एक माह में रसोई गैस के दामों में बार वृद्धि हो चुकी है। एक गैस सिलिंडर की कीमत एक हजार पार हो गई है। जिसका सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। -दीपिका, गृहणी।

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि से खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो रही है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान के दाम 5 से 7 प्रतिशत बढ़ गए है। बढ़ती महंगाई के चलते रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। जिसके चलते दैनिक खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। -ज्योति, गृहणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed