{"_id":"6a075c463d325d5328096f67","slug":"personnel-who-performed-outstandingly-in-the-first-phase-of-the-census-honored-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126512-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- लघु सचिवालय में जनगणना कार्य के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानि
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में जनगणना कार्य के पहले चरण में बेहतर काम करने वाले गणना कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम योगेश सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी कर्मियों को उनकी मेहनत के लिए सराहा।
कार्यक्रम में करीब 60 गणना कर्मी शामिल हुए। एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश की सबसे अहम प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसके आधार पर आने वाली योजनाएं और विकास कार्य तय होते हैं।
उन्होंने बताया कि इस काम को सफल बनाने में गणना कर्मियों की भूमिका बेहद जरूरी होती है। सभी कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी लगन और ईमानदारी से काम किया है जिसकी वजह से पहला चरण समय पर पूरा हो सका।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अगर इसी तरह सभी कर्मचारी मिलकर काम करेंगे तो आगे के चरण भी समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रशासन का मकसद सिर्फ काम पूरा करना नहीं बल्कि उसे पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करना है।
इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें राजेश शर्मा, दीपक कुमार, रश्मि, रणधीर, सरिता, बादल यादव सहित कई नाम शामिल रहे। कार्यक्रम में सभी का उत्साह बढ़ाया गया और आगे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया गया।