फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Person crossing the road dies after being hit by a vehicle

सड़क पार कर रहे व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत

Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Person crossing the road dies after being hit by a vehicle
गांव सराय बहादुर नगर के फ्लाईओवर के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सुरानी निवासी सरजीत सिंह बुधवार शाम को फसल कटाई के लिए खेत में गया था। परिजनों के अनुसार सरजीत देर शाम करीब सात बजे खेत से पैदल घर आ रहा था। सराय बहादुर नगर फ्लाईओवर के निकट सड़क पार करते समय सरजीत को कोई अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed