{"_id":"6491f9a79f0c875e030158a4","slug":"people-were-troubled-by-the-humid-heat-narnol-news-c-196-1-nnl1001-1241-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे लोग
Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पिछले दो तीन दिनों से मौसम प्रणाली चक्रवातीय तूफान विपरजाॅय की वजह से इलाके में बादल वाही और तेज गति से हवाएं चलने व हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा था, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना हुआ था मंगलवार को जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकली वैसे ही इलाके में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है तथा गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। सुबह से ही उमस भरे वातावरण से लोग परेशान नजर आए। नारनौल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और पाली का 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में एक ही दिन में 4.0 डिग्री सेल्सियस से 6.0 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखने को मिलीं हैं। नारनौल का रात्रि तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया की चक्रवातीय तूफान विपरजाॅय जो गुजरात से टकराने के बाद राजस्थान होते हुए कमजोर श्रेणी लो प्रेशर एरिया के रूप में ग्वालियर चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश में और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है। इस मौसम प्रणाली का हल्का आंशिक असर राजस्थान मध्यप्रदेश और हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर बना हुआ है। जिसकी वजह से इन हिस्सों पर आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है और साथ ही साथ सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी दर्ज हो रही है।