फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People should come forward to remove social evils: Kanwarpal Gurjar

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आएं लोग : कंवरपाल गुर्जर

Tue, 03 May 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
People should come forward to remove social evils: Kanwarpal Gurjar
शिक्षा मंत्री को गुर्जर भवन निर्माण के लिए चैक सौंपते मास्टर अमीलाल कसाणा। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। समाज में दहेज प्रथा, बाल विवाह और अशिक्षा जैसी कुरीतियां फैली हैं। इन्हें दूर करने के लिए लोगों को आगे आना होगा। ये बातें नांगल चौधरी में निर्माणाधीन गुर्जर भवन स्थल पर मंगलवार को पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहीं। इस दौरान मास्टर अमीलाल कसाणा ने दादा सोहन सिंह और दादी मोहरली देवी की याद में गुर्जर भवन में एक कमरे का निर्माण कराने के लिए एक लाख एक हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा संस्थानों में उच्च कोटि की शिक्षा कोचिंग व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर समाज का उत्थान किया जा सकता है। क्योंकि शिक्षा ही वह हथियार है जिसको चलाकर मनुष्य अपना व समाज और देश का भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक है, नई तकनीक का प्रयोग करने के लिए ऐसे भवनों में समाज के सहयोग से भी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने गुर्जर भवन नांगल चौधरी के लिए पहले 11 लाख रुपये और रविवार को 41 लाख रुपये और देने की घोषणा की हैं। उन्होंने यहां पर बन रहे भवन की प्रशंसा की। समिति के लोगों के कार्य से खुश होकर उन्हें एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने के लिए भी आग्रह किया ताकि समाज के होनहार बच्चे उसमें पढ़कर उच्च पदों पर आसीन हो सके। इस अवसर पर विधायक अभय सिंह यादव, समिति के प्रधान सुरेश रावत, महेश रावत, शीशराम, राम करण कसाना, जगदीश नंबरदार, नरेश कसाना व राम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed