फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Ravka locality forced to drink contaminated water

Mahendragarh-Narnaul News: रावका मोहल्ले के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

Sun, 21 Apr 2024 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
People of Ravka locality forced to drink contaminated water
नल से सप्लाई किया गया दू​षित पानी।
नारनौल। मोहल्ला रावका में पिछले कुछ दिनों से पेयजल सप्लाई से दूषित पानी आ रहा है। कुछ जगह पर पेयजल सप्लाई और सीवरेज में लीकेज भी बने हुए हैं, जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने इस बाबत कई बार संबंधित विभाग और कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पानी दूषित आ रहा है, जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पेयजल सप्लाई और सीवरेज में कुछ जगह पर लीकेज भी बने हुए हैं। इसलिए जब पेयजल सप्लाई की ओर से पानी छोड़ा जाता है तो साफ पानी सीवरेज के दूषित पानी में मिश्रित होकर गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिकतर लोगों के घरों में आरओ नही है जिसके कारण मजबूरन लोग दैनिक जरूरतों के साथ-साथ खाना पकाने और पीने में भी इसी दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक सीवरेज और पेयजल सप्लाई के लीकेज ठीक नहीं किए जाएंगे तब तक समस्या बनी रहेगी। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत भी करवाया, लेकिन हर बार लीपापोती कर दी जाती हैं जिससे समस्या जस कि तस बनी रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


पेयजल सप्लाई और सीवरेज में कुछ जगह पर लीकेज बने हुए हैं। इसलिए जब पेयजल सप्लाई से पानी छोड़ा जाता है तो सीवरेज के दूषित पानी में मिश्रित होकर दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है।
विज्ञापन

शांति देवी, स्थानीय निवासी।
------
अधिकतर लोगों के घरों में आरओ नही है, जिसके कारण मजबूरन लोग दैनिक जरूरतों के साथ-साथ खाना पकाने और पीने में भी इसी दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed