{"_id":"668ec69a51c6559ac001b92f","slug":"people-of-nawan-and-shyampura-villages-will-now-get-relief-from-power-cuts-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110665-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नावां व श्यामपुरा गांव के लोगों को अब मिलेगी बिजली कट से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नावां व श्यामपुरा गांव के लोगों को अब मिलेगी बिजली कट से निजात
Wed, 10 Jul 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- सतनाली पावर हाउस--स्रोत--संवाद
सतनाली। सतनाली क्षेत्र के सात गांवों में हो रही बिजली फाल्ट की समस्या से अब जल्द ही ग्रामीणों को समाधान मिल जाएगा। इसको लेकर बिजली निगम की ओर इसके 4.40 लाख रुपये के बजट का प्लान तैयार कर लिया गया है।
निगम की ओर से सतनाली के 132 केवी से नावां व श्यामपुरा 33 केवी पावर हाउस तक नई बिजली की केबल डाली जाएगी। इससे आमजन को बिजली के अघोषित कट से निजात मिलेगी। पिछले एक माह से सात गांव के ग्रामीणों को बिजली फाल्ट से समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
सतनाली 132केवी पावर हाउस से 33 केवी पावर हाउस तक बिजली लाइन जा रही है। जो रेलवे लाइन के नीचे दबी हुई है। रेलवे लाइन के नीचे से बिजली लाइन कट लगने से बार-बार फॉल्ट हो रहे थे, जिसके कारण श्यामपुरा 33 केवी पावर हाउस के अंतर्गत गांव श्यामपुरा, जड़वा, ढाणी जड़वा, बासड़ी व नांवां 33केवी पावर हाउस के अंतर्गत गांव नांवा, मंडियाली व बीर सिंह का बास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली निगम की योजना के तहत वीरवार से नई बिजली लाइन डाली जाएगी, जिसके कारण नावां व श्यामपुरा 33 केवी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवाें के ग्रामीणों को बिजली फाल्ट से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से नई केबल के साथ-साथ एक अतिरिक्त केबल का करीब चार लाख 40 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। बिजली निगम एक अतिरिक्त केबल दबाने का निर्णय लिया है, ताकि जब भी बिजली बाधित होती है तो तुरंत दूसरी केबल को जोड़कर बिजली सप्लाई चालू की जा सके। इस योजना से सतनाली क्षेत्र के आमजन को बिजली बाधित की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। वीरवार से बिजली लाइन जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-हनुमान यादव, एसडीओ, बिजली निगम सतनाली