फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Mahendragarh and Narnaul are facing problems of electricity and water: Anurag Dhanda

महेंद्रगढ़ और नारनौल के लोग बिजली व पानी की समस्या झेल रहे : अनुराग ढांडा

Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
People of Mahendragarh and Narnaul are facing problems of electricity and water: Anurag Dhanda
नारनौल। आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ढांडा ने गांव बवाना और नारनौल के वार्ड 6 में बदलाव जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ और नारनौल की सड़कें टूटी पड़ी हैं। आम जनता परेशानी झेलने को मजबूर है। कई सालों से प्रदेश के लोग बिजली और पानी की समस्या झेल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता ने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया, लेकिन किसी ने जनता की समस्याओं की सुध नहीं ली। आज हम आम आदमी पार्टी के लिए एक मौका मांगने आए हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी की समस्या दूर करके दिखा दी। अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ है। जो दिल्ली और पंजाब के लिए इतना कर सकते हैं, यदि उनको हरियाणा में मौका मिला तो क्या नहीं कर सकते। इसलिए हरियाणा की जनता को एक मौका अरविंद केजरीवाल को देना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव और प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र मटरू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के हर गांव और वार्ड में जाकर जनता की जरूरत की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी ऐसी सरकार बननी चाहिए, जिसमें न स्कूल की पढ़ाई का और अस्पताल में इलाज का कोई खर्चा न हो। अरविंद केजरीवाल 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीना एक हजार रुपए सरकार की तरफ से देते हैं। दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली पानी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed