फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Langra Wali Dhani village have been yearning for drinking water for 15 years.

अटल की सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया : डॉ. अरविंद

Thu, 26 Dec 2024 04:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
People of Langra Wali Dhani village have been yearning for drinking water for 15 years.
फोटो नंबर- 05सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप​स्थित जन को संबोधित करते सह
नारनौल। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल की सुशासन की परिकल्पना को सही मायने में चरितार्थ करने का काम किया है। सहकारिता मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। सरकार और प्रशासन दोनों मिलकर जनता को सुशासन देते हैं। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री बुधवार को सुशासन दिवस पर लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को सुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज भारत की दो महान विभूतियों, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय की जयंती है।

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान राकेश शर्मा और पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक की मौजूद थे। पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय ने देश में परिवर्तन लाने का कार्य किया था।

इंसेट
इन अधिकारी व कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत



सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पंचायत में विकास कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए प्रथम स्थान पर रहे मुख्य कार्यकारी अधिकार व विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से 31000 रुपये, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें बीडीपीओ मनोज कुमार, बीडीपीओ नवदीप सिंह, एबीपीओ विकास यादव, सहायक कृष्ण कुमार, जेई जितेंद्र शामिल है। समाज कल्याण व बच्चों के अधिकार और संरक्षण के लिए दूसरे स्थान पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संयुक्त रूप से 21000 रुपये शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इनमें डीसीपीओ संदीप कुमार, पीओ गैर संस्थागत सुषमा यादव, लेखाकार प्रेमलता, आउटरीच वर्कर मनोज व सेवादार सचिन कुमार शामिल है। इसी प्रकार समाज कल्याण और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने पर तीसरा पुरस्कार पाने वाले जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बलवान सिंह और लेखाकार ओमप्रकाश को संयुक्त रूप से 11000 रुपये, शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed