फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Gandhi Colony are troubled due to reduction in drinking water supply time and leakage

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल सप्लाई के समय में कटौती और लीकेज के कारण गांधी कॉलोनी के लोगों परेशान

Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
People of Gandhi Colony are troubled due to reduction in drinking water supply time and leakage
फोटो नंबर-21नारनौल की गांधी कॉलोनी में सप्लाई किया गया दू​​षित पानी। संवाद
नारनौल। स्थानीय गांधी कॉलोनी में पानी सप्लाई सामान्य रूप से बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मेहता चौक स्थित वाटर सप्लाई लाइन के टैंक से गांधी कॉलोनी में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन कुछ दिनों से पानी की सप्लाई के समय में कटौती की जा रही है। लोगों ने बताया कि पहले पानी एक दिन छोड़कर आता था, लेकिन कुछ दिनों से पानी की सप्लाई तीन दिन बाद की जा रही है। इस कारण पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की सप्लाई नियमित की जाए। जिससे क लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
गांधी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मेहता चौक से किला रोड जाने वाले मार्ग पर गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के समीप पाइप लाइन में लीकेज है। इस कारण जब पानी छोड़ा जाता है तो नालियों और सीवर का पानी घरों में जाता है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


पेयजल सप्लाई लाइन में काफी समय से लीकेज है। इस कारण कॉलोनी के अधिकतर घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। प्रशासन से अपील है कि पाइप लाइन में लीकेज को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि समस्या से राहत मिले।-सुरेंद्र कुमार, गांधी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की सप्लाई के समय में कटौती की गई है। इस कारण पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी की सप्लाई के समय में अनियमितता है। कभी सुबह पानी छोड़ा जाता है तो कभी शाम को। इस कारण कई बार कई लोग पानी भरने से वंचित रह जाते हैं।-ओमप्रकाश, गांधी कॉलोनी



नहरी पानी देरी से आने के कारण पानी की सप्लाई के समय में कटौती की गई है। दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। हालांकि पानी की सप्लाई के समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है। पहले पानी की सप्लाई 1 घंटे तक दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1 घंटे 15 मिनट किया गया है। पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज का मामला संज्ञान में आया है। निरीक्षण कर उसे ठीक किया जाएगा।-संजय, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed