फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are upset because the soil is not lifted after the road is built

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क बनाने के बाद मिट्टी नहीं उठाने से लोग परेशान

Tue, 06 May 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
People are upset because the soil is not lifted after the road is built
फोटो नंबर-21आजाद चौक में एकत्रित की गई मिट्टी के कारण फंसे वाहन। संवाद
नारनौल। शहर के किला रोड से महावीर तक बनाए जाने वाली सड़क का आजाद चौक से पुल बाजार तक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब चार-पांच दिन पूर्व यह सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद भी इस पर डाली गई मिट्टी को हटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

यह मिट्टी अब लोगों के परेशानी का करण बन गई है। आजाद चौक से लेकर पुल बाजार तक शहर का प्रमुख बाजार है। यहां मिट्टी का उठान नहीं होने के कारण सारे दिन बाजार में मिट्टी उड़ती रहती है। कई जगह तो दुकानदारों ने मिट्टी को एकत्रित कर दिया है। इससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है। बाजार में जब वाहन गुजरते हैं तो दुकान के अंदर धूल चली जाती है। अब पुल बाजार तक की सड़क बना दी गई है तो मिट्टी का उठान करवाया जाना चाहिए। बाजार में इस तरह मिट्टी उड़ने से दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में इस मिट्टी के एकत्रित रहने से जाम भी लगता है।
विज्ञापन


सड़क पर डाली गई मिट्टी को यदि जगह-जगह एकत्रित किया गया है और सड़क का कार्य हो चुका है तो जल्द ही मिट्टी को उठाने का कार्य किया जाएगा।-सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article