फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are troubled by the dilapidated drains in Shankar Colony

Mahendragarh-Narnaul News: शंकर कॉलोनी में बदहाल नालियों से लोग परेशान

Fri, 22 Aug 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the dilapidated drains in Shankar Colony
फोटो संख्या:58- शंकर कॉलोनी में बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की शंकर कॉलोनी में नालियां बदहाल हो गई हैं। नालियां जगह-जगह से टूटने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मोहल्ला वासी नगर पालिका में मौखिक शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


यह मार्ग सब्जी मंडी व बैस स्टैंड के लिए सबसे छोटा मार्ग है। खड़ा मोड़ होने के कारण लोग टूटी हुई नालियों में गिरकर कर चोटिल हो रहे हैं। दोनों साइड से वाहन आते हैं तो एक साधन को नाली के अंदर से साधन निकालना पड़ रहा है। करीब एक वर्ष पहले यह इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई थी। इसके साथ नालियां भी बनाई गई थीं, लेकिन अब यह नाली टूटने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नाली टूटी होने के कारण पानी घर के सामने खड़ा हो जाता है। इस मार्ग से अनेक लोग आवागमन करते है। महेंद्र, सतीश, दीपक, अशोक, बालकिशन, रूपेश ने बताया कि नाली टूटी होने के कारण पानी भर जाता है। इसके कारण इस मार्ग की टाइलें टूटती जा रही है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो। नाली जर्जर होने के कारण पानी पानी घरों के सामने खड़ा हो जाता है। बरसात में थोड़ी सी बारिश होने पर इस मार्ग पर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में बदबूदार पानी बहने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। नाली टूटी होने और नाली के पास पानी एकत्रित होने के कारण यह गुजरने वाले लोगों को बदबू से दो-चार होना पड़ रहा है। नगरपालिका को इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों के किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed